Friday, March 29, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में हैवान बना पति और जेठ, पहले पत्नियों को मारपीट कर...

रोहतक में हैवान बना पति और जेठ, पहले पत्नियों को मारपीट कर घर से निकाला, फिर मायके जाकर चाकू से किया हमला

सोनीपत। रोहतक के मदीना गांव में एक पति और जेठ की हैवानियत सामने आई है। एक ही घर में विवाह कर आई दो बहनों को ससुरालियों ने जी भरकर पीटा, जब वह दोनों मायके चली गई तो दोनों भाई वहां लेने के लिए पहुँच गए। जब दोनों की पत्नियों ने साथ आने से इंकार किया तो उन्हें मायके में ही बुरी तरह से पीटा। जब इससे भी मन नहीं भरा तो रसोई से चाकू उठा लाया कर उसके शरीर पर कई जगह वार कर दिए। इसके बाद बड़े भाई ने ईंट मार कर सिर फोड़ दिए। दोनों बहनों की परिजनों ने मुश्किल से जान बचाई। दोनों भाई जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मामला गोहाना क्षेत्र के भैंसवान खुर्द का है।

सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के भैंसवान खुर्द में महिला ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया है कि भैंसवान खुर्द गांव की सीमा और इसकी बहन रीना की शादी रोहतक जिले के गांव मदीना (गिंधरान) के विकास और विजय जो कि सगे भाई हैं, के साथ हुई है। आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों बहनों के साथ ससुरालजन मारपीट करते आ रहे हैं। अब यह मारपीट उनके मायके भैंसवान तक पहुंच गई है।

सीमा ने थाना बरौदा पुलिस को बताया कि हम तीन बहनें और एक भाई है। करीब 13 साल पहले उसकी बहन रीना की शादी मदीना के विजय के साथ हुई थी। उनके पास एक लडका दीपांशु है। अब करीब 4 साल पहले उसकी (सीमा) की शादी विजय के छोटे भाई विकास के साथ हुई थी। उसके पास 2 साल का लड़का है। दोनों बहनों को हमारी ससुराल वाले मारते पीटते थे। इसी के चलते 8 जनवरी को उन्होंने दोनों बहनों को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया।

दोनों बहनें इसके बाद अपने मायके गांव भैंसवान खुर्द आ गई। उसने बताया कि बुधवार को उसका जेठ उसकी पत्नी रीना व अपने लड़के दीपांशु को लेने आया था। परिवार वालों ने उसे भेजने से मना कर दिया तो विजय ने अपने भाई विकास, जाे कि सीमा का पति है, को फोन करके बुला लिया। उसे कहा कि आजा ये नहीं मान रही हैं, इन्हें तो जान से मारना पडे़गा। फिर बुधवार सांय करीब 4 बजे उसका पति विकास भी घर पर आ गया।

सीमा का कहना है कि इसके बाद जेठ विजय और मेरे पति विकास दोनों मिलकर उसे और पूरे परिवार को मारना पीटना शुरू कर दिया। विकास ने घर में रसोई में रखे चाकू को उठा लिया और उसे जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन व हाथों पर चाकू से कई वार किये। मेरे जेठ विजय ने मुझ पर ईंट से वार किया और इससे सिर में चोट आई। दोनों बहनों को मायके में ही बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद भाई संदीप, पिता ओमप्रकाश और आस पडोस के काका ताऊ ने बीच में घुस कर उसकी जान बचाई। अगर ये उसका बचाव ना करते तो मरना तय था। इसके बाद पति व जेठ उसे व परिवारवालों को जान से मारने की धमकी देकर उनके घर से चले गए। परिजनों ने बाद में सीमा को अस्पताल में दाखिल कराया।

बरौदा थाने के SI सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीमा की शिकायत पर विजय और विकास के खिलाफ धारा 323,324,308,506,34 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular