Sunday, October 4, 2026
HomeहरियाणारोहतकKVM पब्लिक स्कूल की छात्रा ने बॉक्सिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया

KVM पब्लिक स्कूल की छात्रा ने बॉक्सिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Rohtak News : के.वी.एम. पब्लिक स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा मंनदीसा ने हरियाणा स्कूल खेल 2026 के अंतर्गत आयोजित अंडर-17 बालिका वर्ग (54–57 किलोग्राम भार वर्ग) की रोहतक जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

मंनदीसा की इस सफलता से विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीना कौशिक ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन तथा प्रशिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंनदीसा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेगी।

विद्यालय प्रबंधन समिति, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने मंनदीसा को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की कामना की।

RELATED NEWS

Most Popular