Wednesday, November 25, 2026
Homeहरियाणारोहतकभाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नई टीम घोषित, रोहतक के मनीष रतवाया...

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नई टीम घोषित, रोहतक के मनीष रतवाया बने जिला अध्यक्ष

  • प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया ने घोषित की प्रदेश पदाधिकारियों, 27 जिला अध्यक्षों और 16 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की सूची

चंडीगढ़/रोहतक : भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक स्तर पर अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से मोर्चा की नई प्रदेश टीम, जिला अध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

नई नियुक्तियों में प्रदेश स्तर पर चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, चार मंत्री सहित कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, प्रदेश मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में रेखा रानी मेहरा (कैथल), सुनील बामणिया (सिरसा), ओमप्रकाश मालिया (हांसी) और राहुल नायर (पलवल) को जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश महामंत्री विक्रम अरुआ (फरीदाबाद) और बहादुर सिंह नगथला (हिसार) बनाए गए हैं।

प्रदेश मंत्री के रूप में रिया चौहान (महेंद्रगढ़), संजय चहल (पानीपत), कुलदीप कांगड़ा (भिवानी) और गुरविंद्र सिंह (अंबाला) को नियुक्त किया गया है। राय सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष, पूनम कोहली को प्रदेश कार्यालय मंत्री, सुरजीत कलसी को प्रदेश मीडिया प्रभारी, ललित त्रेवाल को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी तथा अनुराधा डींगवाल को प्रदेश आईटी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

27 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त

संगठन विस्तार के तहत प्रदेश के 27 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनमें राजेंद्र कुमार (पंचकूला), सुनील कुमार (अंबाला), काला राम (यमुनानगर), मलकीत दहाड़ा (कुरुक्षेत्र), नरेश वाल्मीकि (कैथल), कर्मबीर कल्याण (करनाल), जयदेव नौल्था (पानीपत), मनजीत भोला (सोनीपत), नरेश खानपुर (गोहाना), जयदीप दुर्गल (जींद), मनीष रतवाया (रोहतक), संदीप वाल्मीकि (झज्जर), मुकेश रंगा (रेवाड़ी), नरेश नीमवाल (गुरुग्राम), नरेश पवार (गुरुग्राम महानगर), गौरव चौहान (फरीदाबाद), जयप्रकाश खटीक (फरीदाबाद महानगर), मनोज कुमार (नूंह), ओमबीर खांडिया (पलवल), राकेश कुमार (महेंद्रगढ़), पवन सरपंच (दादरी), संजय कुमार (भिवानी), वेदप्रकाश (हांसी), पवन जाखड़ (हिसार), मंजू बाजीगर (फतेहाबाद), राज सिंह (सिरसा) और नरेन्द्र सिंह (डबवाली) शामिल हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी में 16 नेताओं को मिली जगह

प्रदेश कार्यकारिणी में विशाल सौदा (कुरुक्षेत्र), सतेंद्र कटारिया (फरीदाबाद महानगर), विजेंद्र नंबरदार (रोहतक), सतपाल बहमनी (यमुनानगर), सियाराम (हिसार), सुमित चौधरी (गुरुग्राम महानगर), मनीष भांगरोला (गुरुग्राम), राहुल इंदौरा (गोहाना), जयपाल सरोहा (झज्जर), सतीश कुमार (रेवाड़ी), हरबीर चेयरमैन (करनाल), विनोद नागर (सिरसा), अमित कलसन (रोहतक), सुभाष नायक (फतेहाबाद), जगमेश्वर सिंह (यमुनानगर) और अमित गिल (कुरुक्षेत्र) को शामिल किया गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

रोहतक जिले से मनीष रतवाया को जिला अध्यक्ष और विजेंद्र नंबरदार व अमित कलसन को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिला है। इन नियुक्तियों को रोहतक में अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से विशेष महत्व दिया जा सकता है।

RELATED NEWS

Most Popular