Saturday, April 27, 2024
Homeदिल्लीदेश के इन राज्यों में तूफान से मचेगी हलचल

देश के इन राज्यों में तूफान से मचेगी हलचल

Weather Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत नोएडा और इसके आसपास वाले इलाकों में आज सुबह से बारिश हो रही है। इस बारिश के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के साथ-साथ उत्तर भारत के कई इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी भी हुई।

जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में बारिश भी हुई है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बीच दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों में हुई बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। दिल्ली में आने वाले चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं आज दिल्ली, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश समेत अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में  आज हल्की बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में बरसात के साथ ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान हैं। लखनऊ समेत आसपास के जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। वहीं,  पंजाब में उठे पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार में देखने को मिल रहा है। चक्रवात की वजह से रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार है।

मौसम विभाग ने कहा कि “कल, 02 मार्च 2024 को उत्तर पश्चिम भारत में गंभीर मौसम देखा गया।” मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा, उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

दरअसल, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम अफगानिस्तान और इसके आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती के साथ मिलकर मध्य क्षोभमंडल स्तर में उत्तर पश्चिमी अरब सागर तक फैली एक ट्रफ के साथ मौसम के पैटर्न को प्रभावित कर रहा है।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular