Saturday, December 27, 2025
Homeखेल जगतखेल मंत्री गौरव गौतम ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में किया सुविधाओं का अवलोकन,...

खेल मंत्री गौरव गौतम ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में किया सुविधाओं का अवलोकन, खिलाड़ियों को सम्मानित किया

हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने बुधवार को सोनीपत जिला के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शिरकत की और मोती लाल नेहरू स्कूल तथा हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने अतिथि के सामने एक शानदार हॉर्स राइड शो भी किया।

हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के वीसी अशोक कुमार ने मंत्री के सामने विश्वविद्यालय और स्कूल के बारे में सभी विषयों पर गहनता से प्रेजेंटेशन दिया। प्रमुख मुद्दे खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को जल्द शुरू करना और स्टाफ की कमी को जल्द से जल्द दूर करना रहा। खेल मंत्री ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के अधिकारियों को विश्वास दिलाया की रखे गए सभी मुद्दों को जल्द से सुलझा दिया जाएगा।

इस अवसर पर खेल मंत्री  गौरव गौतम ने स्कूल और हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मंत्री ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय की और से स्कालरशिप पालिसी के तहत स्वर्ण पदक विजेताओं को 30000, रजत पदक विजेताओं को 25000 और रजत पदक विजेता खिलाड़ियों को 21000 रुपये के चेक देकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में खेल मंत्री ने कहा की हरियाणा खेल विश्वविद्यालय भविष्य में दुनिया की अग्रणीय यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।

RELATED NEWS

Most Popular