Wednesday, May 1, 2024
Homeहरियाणासोनीपतसोनीपत लोकसभा क्षेत्र : 9 विधानसभाओं के 17 लाख 52 हजार 13...

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र : 9 विधानसभाओं के 17 लाख 52 हजार 13 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

सोनीपत। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव को लेकर जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार हरियाणा में 25 मई को मतदान होगा।
इस चुनाव के दौरान सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में आने वाली 09 विधानसभाओं के 17 लाख 52 हजार 13 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 09 लाख 36 हजार 38 पुरुष तथा 08 लाख 15 हजार 931 महिला मतदाता और 44 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में सोनीपत जिला की 06 तथा जींद जिला की 03 विधानसभाएं शामिल है।
1835 मतदान केंद्र बनाए गए
उपायुक्त ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कुल 1835 मतदान केंद्र बनाए गए है, जिनमें से 1260 मतदान केंद्र सोनीपत जिला में तथा 575 मतदान केंद्र जींद जिला में स्थापित किए गए है। उन्होंने बताया कि 28-गन्नौर विधानसभा में 01 लाख 92 हजार 489 मतदाताओं में 01 लाख 03 हजार 263 पुरूष तथा 89 हजार 226 महिला मतदाता शामिल है। इसी प्रकार 29-राई विधानसभा में 01 लाख 94 हजार 564 मतदाताओं में 01 लाख 05 हजार 95 पुरूष, 89 हजार 470 महिलाएं तथा 09 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। 30-खरखौदा विधानसभा क्षेत्र में 01 लाख 74 हजार 862 मतदाताओं में 93 हजार 733 पुरूष, 81 हजार 120 महिलाएं तथा 09 ट्रांसजेंटउ शामिल है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 31-सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 40 हजार 762 मतदाताओं में 01 लाख 25 हजार 403 पुरुष, 01 लाख 15 हजार 354 महिलाएं तथा 05 ट्रॉसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 32-गोहाना विधानसभा क्षेत्र में 01 लाख 90 हजार 816 मतदाताओं में 01 लाख 01 हजार 912 पुरुष, 88 हजार 894 महिलाएं तथा 10 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। इसी प्रकार 33-बरोदा विधानसभा क्षेत्र में 01 लाख 87 हजार 52 मतदाताओं में 01 लाख 01 हजार 213 पुरुष, 85 हजार 838 महिला तथा 01 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है।

जींद जिला की तीन विधानसभाएं

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाली जींद जिला की तीन विधानसभाओं में 34-जुलाना विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 81 हजार 268 मतदाताओं में 98 हजार 26 पुरुष, 83 हजार 240 महिलाएं तथा 02 ट्रांसजेंडर मतादाता शामिल है। 35-सफीदों विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 92 हजार 130 मतदाताओं में 01 लाख 03 हजार 25 पुरुष, 89 हजार 101 महिला तथा 4 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार 36-जींद विधानसभा क्षेत्र में 01 लाख 98 हजार 70 मतदाताओं में 01 लाख 04 हजार 378 पुरूष, 93 हजार 688 महिला तथा 04 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular