Sunday, May 19, 2024
Homeरोजगारपुलिस विभाग में 15 अक्टूबर से होने जा रही है बंपर भर्ती

पुलिस विभाग में 15 अक्टूबर से होने जा रही है बंपर भर्ती

- Advertisment -
- Advertisment -

SLPRB Recruitment: पुलिस में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। असम पुलिस विभाग में बहुत ही जल्द बंपर भर्ती होने वाली है। असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने असम पुलिस, डीजीसीडी, एपीआरओ आदि में 5563 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है।

आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरु (SLPRB Recruitment)

आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरु हो रही है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 1 नंवबर 2023 तक है। आधिकारिक वेबसाइट www.slprbassam.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

 रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है-

  • असम पुलिस में कॉन्स्टेबल (एबी): 2300 रिक्तियां
  • कॉन्स्टेबल (यूबी) असम पुलिस: 1645 रिक्तियां
  • असम कमांडो बटालियन के लिए कॉन्स्टेबल: 164 रिक्तियां
  • असम पुलिस में पुलिस उप निरीक्षक (यूबी): 144 रिक्तियां
  • पुलिस कॉन्स्टेबल (संचार): 204 रिक्तियां
  • असम पुलिस में ड्राइवर कॉन्स्टेबल (पुरुष): 654 रिक्तियां

इसके अतिरिक्त अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना को चेक करना होगा।

किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं 

सबसे बड़ी तो यह है कि असम पुलिस विभाग में भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग है। इसलिए भर्ती से पहले एक बार जरूर जांच कर लें।

ये भी पढ़ें- 2000 का नोट बदलने की आज आखिरी तारीख, रात 12 बजे तक बदल सकते हैं नोट

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular