Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में हैरान कर देने वाला मामला, दो लाख लेकर बेटी की...

रोहतक में हैरान कर देने वाला मामला, दो लाख लेकर बेटी की करवाई शादी , फिर ….

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एसपी रोहतक को एक युवक ने शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया है कि एक महिला ने अपनी मां के साथ मिलकर उस पर रेप का आरोप लगाया है। जबकि उस महिला से उसी की माँ ने दो लाख लेकर शादी करवाई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सास तीन लाख की मांग करने लगी। जब नहीं दे पाया तो उसकी पत्नी ने अपनी माँ के साथ मिलकर रेप का आरोप लगाया और मामला दर्ज करवा दिया। युवक ने एसपी के सामने सबूत के तौर पर शादी की फोटो और अन्य कागजात भी पेश किए हैं।

MDU में पक्का कर्मचारी है युवक 

युवक ने पुलिस को बताया कि वह महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में पक्का कर्मचारी है। उसके घर से 2 गली छोड़कर एक परिवार रहता है। 2023 में महिला उसके पास आई और कहा कि उसे 2 लाख रुपए की जरूरत है। वह उसे पैसे दे देगा तो वह अपनी बेटी की शादी उससे करा देगी। महिला ने युवक को बताया कि उसकी बेटी की बर्थ डेट 4 मई 2005 है। वह बालिग हो चुकी है। युवक ने बताया कि उसका पहले तलाक हो चुका था तो इसी वजह से उसने शादी को हां कर दी। उसने महिला को 2 लाख रुपए दे दिए।

20 जुलाई 2023 को कराई कोर्ट मैरिज

20 जुलाई 2023 को महिला ने युवक की अपनी बेटी के साथ उसकी कोर्ट मैरिज करा दी। उन्होंने लिवइन रिलेशनशिप का एफिडेविट भी बनवाया था। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ घर में रहने लगा। 5 महीने तक तो तब ठीक चला। इसके बाद उसकी पत्नी की मां घर आई और उससे 3 लाख रुपए की मांग की। जब उसने पैसे न होने की बात कही तो उसने रिश्ता तोड़ने और झूठे केस में फंसाने की बात कही। इसके बाद सास उसकी पत्नी को अपने साथ ले गई और 12 जनवरी 2024 में उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज करा दिया।

पत्नी पहले किसी और युवक साथ भागी

युवक ने आरोप लगाया कि अब उसे पता चला है कि शादी से पहले उसकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ भाग गई थी। पत्नी के मां-बाप ने उस युवक के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया था। इसके बाद उसकी पत्नी घर आ गई थी। बाद में उस युवक का भी इनके घर आना-जाना शुरू हो गया। महिला और व्यक्ति ने अन्य लोगों को भी ब्लैकमेल कर उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज कराए हैं। वहीँ सिटी थाना की जांच अधिकारी सरिता ने बताया कि युवती ने शिकायत देकर आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थी तो युवक ने उसके साथ रेप किया था। इसको लेकर पीड़िता ने डॉक्यूमेंट भी दिए हैं कि वह नाबालिग है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, युवक ने एसपी को शिकायत की कॉपी के साथ शादी के फोटो और दस्तावेज सौंपे है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular