Thursday, May 2, 2024
Homeज्योतिषशनिदेव होने वाले हैं अस्त, जानिए किस राशि वालों को होगा फायदा...

शनिदेव होने वाले हैं अस्त, जानिए किस राशि वालों को होगा फायदा और कौन रहे सावधान

- Advertisment -
- Advertisment -

कुरुक्षेत्र। शनिदेव को शास्त्रों में न्याय का देवता माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि का राशि परिवर्तन बहुत ही विशेष होता है। शनि के राशि परिवर्तन करने पर सभी 12 राशियों के जातकों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी पड़ रहा है। वैदिक शास्त्र की गणना के मुताबिक शनि इस साल अपनी राशि परिवर्तन नहीं करेंगे, क्योंकि शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मौजूद हैं। शनि का इस साल भले ही राशि परिवर्तन न हो लेकिन ये समय पर अपनी स्थिति में बदलाव करते रहेंगे।

शनि का राशि परिवर्तन

सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह माना जाता है। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि साल 2024 में अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मौजूद हैं। बीते साल शनि का राशि परिवर्तन हुआ था, जहां वे मकर राशि की यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि की यात्रा आरंभ की थी। शनि कुंभ राशि में साल 2025 तक इसी राशि में होंगे। हालांकि शनि अपनी स्थिति में समय-समय पर परिवर्तन करते रहेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि 11 फरवरी 2024 को कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे फिर 26 मार्च को उदय हो जाएंगे। इस तरह से शनि 38 दिनों तक अस्त अवस्था में रहेंगे।

शनि का प्रभाव सूर्यदेव के तेज के आगे क्षीण

वैदिक ज्योतिष में जब भी कोई ग्रह अस्त होता है तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों के जीवन पर जरूर पड़ता है। ऐसे में शनि के 38 दिनों तक अस्त रहने के कारण कुछ राशियों के ऊपर इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। शनिदेव 11 फरवरी को शाम 6 बजकर 56 मिनट पर कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। यहां पर अस्त होने के मतलब शनि सूर्य के नजदीक होंगे, जिससे शनि का प्रभाव सूर्यदेव के तेज के आगे क्षीण हो जाएगा।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक तरफ जहां शनि के अस्त होने से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है तो दूसरी तरफ इसका नुकसान कुछ राशियों को हो सकता है। शनि के अस्त होने पर कुछ राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं, आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं शनि के अस्त होने की स्थिति में किन-किन राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

इन राशियों को रहना होगा सावधान

मेष राशि : 11 फरवरी से अस्त होने जा रहे शनि मेष राशि के जातकों के लिए कुछ परिशानियों में इजाफा करवा सकते हैं। आपकी राशि में शनि 11वें भाव में अस्त होंगे जिसे आपकी आर्थिक स्थिति में मुसिबतों का सामना करना पड़ सकता है। काम-धंधे में नुकसान की संभावना है। साथ ही साथ कार्यों में तरह-तरह की रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। जिन जातकों का किसी प्रकार का विवाद कोर्ट-कचहरी में चल रहा उसमें चुनौतियां आ सकती है। नौकरी पेशा जातकों को नौकरी में अपने वरिष्ठ अधिकारियों से वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में हानि से आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। परिवार में सदस्यों के बीच मनमुटाव भी हो सकता है।

वृषभ राशि : शनि आपकी राशि से 10वें भाव में अस्त होंगे। ऐसे में शनि के अस्त होने पर वृषभ राशि के जातकों के जीवन में काफी उथल-पुथल हो सकती है। नौकरपेशा जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। करियर में कुछ परिशानियों का सामना भी करना होगा। व्यापार करने वाले जातकों को कोई बड़ा नुकसान हो सकता है, ऐसे में आपको संभलकर चलना होगा। वैवाहिक जीवन में आपको संतुलन बनाकर चलना होगा।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के कुंडली में शनि छठे भाव में अस्त होंगे। शनि की ऐसी स्थिति से आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ संभलकर रहना होगा। इस दौरान आपको बहुत ही सचेत रहकर कार्य को करना होगा। व्यापार में नुकसान होने से आपका मन दुखी रह सकता है। लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा। इस दौरान आपके आसपास का वातावरण अच्छा नहीं रहेगा।

इन राशि वालों को मिलेगा फायदा

मिथुन राशि : शनिदेव 11 फरवरी से आपके नौवें भाव में अस्त हो रहे हैं। इस तरह से मिथुन राशि के जातकों को शनिदेव की विशेष कृपा हासिल हो सकती है। इस राशि के लोगों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। अतिरिक्त आय के स्त्रोत मिलने में कामयाबी हासिल होगी। जो लोग व्यापार से संबंधित हैं उन्हें बिजनेस में अच्छा मुनाफा प्राप्त होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से आपके मान-सम्मान और धन में वृद्धि देखने को मिलेगी। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग हासिल होगा।

कर्क राशि : शनिदेव आपके आठवें स्थान पर अस्त हो रहे हैं। इस तरह से आपके लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। जिन लोगों को अपनी नौकरी में परेशानियां चल रही है उनके लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नई योजनाओं में कार्य आगे बढ़ सकता है। धन लाभ होने की अच्छी संभावना है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आपने पार्टनर का अच्छा साथ मिलेगा।

सिंह राशि : शनि का अस्त आना आपके सातवें भाव को प्रभावित करेगा। ऐसे में आपको इस दौरान कामयाबी का स्वाद चखने में कामयाबी हासिल हो सकती है। करियर में ऊचांइयों को प्राप्त करेंगे। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। जमीन-जायदाद की खरीद- बिक्री से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। काम के मामले में आपको संतुष्टि हासिल होगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular