Thursday, September 19, 2024
Homeधर्मसाल 2024 में शनिदेव इन राशियों का करेंगे पीछा, शनिवार को इस...

साल 2024 में शनिदेव इन राशियों का करेंगे पीछा, शनिवार को इस मंत्र का जाप जरुर करें

Shani In 2024 : शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। वो लोगों को उनके कर्मों का फल देते हैं। अभी शनिदेव कुंभ राशि में हैं। साल 2024 में वो अपनी स्थिति में बदलाव करने वाले हैं। अगले साल शनि गोचर नहीं करेंगे और 2024 में भी वो कुंभ राशि में ही रहेंगे। राशि का परिवर्तन ना करते हुए शनिदेव की स्थिति में बदलाव में आएगा। साल 2024 में शनिदेव कुछ राशियों को बहुत ज्यादा परेशान करेंगे।

अगले साल इन राशियों पर रहेगा शनिदेव का साया 

साल 2024 में शनि के कुंभ राशि में होने से मकर, कुंभ और मीन राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती से पीड़ित रहेंगे। 2024 में मकर राशि के जातकों पर शनि का तीसरा, मीन राशि वालों पर शनि का पहला और कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा। शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण बहुत ज्‍यादा कष्‍टदायी माना जाता है। ऐसे में इन जातकों को विशेष सावधानियां बरतनी होगी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली, यूपी, पंजाब समेत जानिए किन-किन राज्यों में होगी बारिश

साल 2024 शनि के कुंभ राशि में होने से वृश्चिक और कर्क राशि वालों पर शनि की ढैय्या रहेगी। शनि की ढैय्या ढाई साल की होती है। अगले साल वृश्चिक और कर्क राशि वालों को कोई भी काम बहुत सावधानी के साथ करना चाहिए। इसलिए इस प्रभाव से बचने के लिए शनिवार को विशेष मंत्र का जाप करने की जरुरत है।

शनिवार को इस मंत्र का करें जाप 

अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेऽहर्निशं मया।

दासोऽयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।।

गतं पापं गतं दु:खं गतं दारिद्रय मेव च।

आगता: सुख-संपत्ति पुण्योऽहं तव दर्शनात्।।

शनि महाराज का वैदिक मंत्र

ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।

शनि देव का एकाक्षरी मंत्र

ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।

साढ़ेसाती से बचने का मंत्र

ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम ।

उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात ।

ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नः। ऊँ शं शनैश्चराय नमः।

ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌।छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular