Wednesday, August 19, 2026
Homeहरियाणारेवाड़ी में शर्मनाक घटना! आठ साल की बच्ची से 58 साल के...

रेवाड़ी में शर्मनाक घटना! आठ साल की बच्ची से 58 साल के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

Rewari News : रेवाड़ी जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है। बावल क्षेत्र के एक गांव में 58 साल के अधेड़ व्यक्ति ने 8 साल की बच्ची को हवस का शिकार बना डाला। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बावल क्षेत्र के एक गांव की महिला एक व्यक्ति के घर साफ-सफाई करने के लिए जाती थी। महिला की तबियत खराब हो गई तो उसने अपनी 8 साल की बेटी को दलीप के घर पर भेज दी।

महिला ने आरोप लगाया कि दलीप ने उसकी बच्ची से दुष्कर्म किया। वहीं  घटना के बाद जब बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों को पता चला। इसके बाद बच्ची की तबियत खराब हो गई। परिजन उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular