Tuesday, May 21, 2024
Homeहरियाणाजींदजींद में शर्म*नाक मामला, नाबालिग से गैंग*रेप, 3 युवक ने अपहरण कर...

जींद में शर्म*नाक मामला, नाबालिग से गैंग*रेप, 3 युवक ने अपहरण कर दिया अंजाम

- Advertisment -

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही अंकित, अजय और सोनीपत जिले के गांव गंगाना निवासी दीपक उर्फ मोंटी उसकी बेटी को अज्ञात स्थान पर ले गए। यहां अंकित ने उसकी बेटी के साथ रेप किया।

- Advertisment -

जींद। जींद में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग के साथ गांव के ही युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर 3 आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही अंकित, अजय और सोनीपत जिले के गांव गंगाना निवासी दीपक उर्फ मोंटी उसकी बेटी को अज्ञात स्थान पर ले गए। यहां अंकित ने उसकी बेटी के साथ रेप किया। इसके बाद अजय ने उसकी बेटी को जबरदस्ती गोली खिलाई। दीपक ने भी उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी को भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

किसी तरह उसकी बेटी आरोपियों के चंगुल से निकल कर भागी और घर आकर आपबीती बताई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर पोक्सो एकट, सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular