Saturday, May 4, 2024
Homeहरियाणाजींदरिश्ते शर्मसार : विवाहिता से जेठ ने किया दुष्कर्म, ससुराल वालों ने...

रिश्ते शर्मसार : विवाहिता से जेठ ने किया दुष्कर्म, ससुराल वालों ने लांघी सारी हदें, पति समेत 5 पर FIR

- Advertisment -

पुलिस ने पति कैलाश, सास, जेठ, देवर व ननद के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने का प्रयास करने, अमानत में ख़यानत, दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

- Advertisment -

जींद। हरियाणा में एक बार फिर रिश्ते शर्मसार करता मामला सामने आया है। जींद में एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने दहेज के लिए प्रताड़ित करने, उसके साथ मारपीट करने, जेठ द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति समेत 5 लोगों विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस छानबीन में लगी है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उचाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 26 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि साल 2019 में उसकी शादी कैलाश के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया गया था। विवाहिता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल के लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसे ताने मारे जाते। दहेज नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट की जाती। उसे जान से मारने का प्रयास किया गया।

महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके जेठ ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जेठ द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात उसने अपने पति को बताई तो उसे चुप रहने के लिए बोला गया। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आखिरकार महिला ने अपने परिजनों को सारी आपबीती बताई। इसके बाद वह महिला थाना पहुंची।

महिला थाना पुलिस ने पति कैलाश, सास, जेठ, देवर व ननद के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने का प्रयास करने, अमानत में ख़यानत, दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। महिला थाना जांच अधिकारी एएसआई रीना का कहना है कि विवाहिता ने जेठ पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। वहीं सास, ननद, देवर के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने 498-ए, 506, 323, 406, 376(2), 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular