Saturday, April 27, 2024
Homeपंजाबशहनाज गिल के पिता संतोख सिंह गिल को नहीं मिली कोई धमकी,...

शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह गिल को नहीं मिली कोई धमकी, खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह गिल ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दावा किया कि उन्हें एक विदेशी नंबर से कॉल आ रही हैं और धमकियां दी जा रही हैं> उक्त व्यक्ति ने उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उक्त व्यक्ति ने कहा था कि अगर उन्होंने फिरौती की रकम नहीं दी तो पहले उनकी लड़की शहनाज गिल को मार दिया जाएगा और फिर उन्हें भी मार दिया जाएगा।

उक्त वीडियो के बाद संतोख गिल ने पत्रकारों से बात की और उन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और पुलिस प्रशासन की ढीली कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इसके बाद इस मामले पर पुलिस प्रशासन का पक्ष भी सामने आया है।

प्रश्नकाल से शुरू हुई पंजाब विधानसभा की कार्यवाही

डीएसपी बाबा बकाला सुविंदर पाल सिंह ने इस मामले पर बात करते हुए कहा है कि संतोख सिंह गिल पर कथित तौर पर 7 से 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक संस्था का अध्यक्ष होने के नाते उन्हें सुरक्षा मुहैया करायी गयी है।

उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान यह बात सामने आई कि संतोख सिंह गिल सुरक्षा का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिसके बाद उन पर इस बात के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि संतोख गिल के मामले में पुलिस की ओर से जांच की जा रही है और जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular