Tuesday, May 14, 2024
Homeदेशबुरी तरह घायल हुए शाहरुख खान, आनन-फानन में हुई सर्जरी

बुरी तरह घायल हुए शाहरुख खान, आनन-फानन में हुई सर्जरी

- Advertisment -
- Advertisment -

Shah Rukh Khan Accident: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूएस के लॉस एंजिलिस में एक शूट के लिए गए शाहरुख खान का एक्सीडेंट (Shah Rukh Khan Accident) हो गया। किंग खान की नाक में चोट लगने के कारण आनन-फानन में उनकी सर्जरी करानी पड़ी।

शाहरुख खान की नाक से बहने लगा खून (Shah Rukh Khan Accident)

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाहरुख लॉस ऐंज‍िल‍िस में थे। यहां पर वो अपनी नई फिल्‍म की शूट‍िंग कर रहे थे। फिल्म की  शूट‍िंग के दौरान उनकी नाक में चोट लगी और खून बहने लगा। आनन-फानन में टीम के द्वारा उन्हें अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी ब्‍लीड‍िंग रोकने के लिए एक माइनर सर्जरी भी करनी पड़ी। ऑपरेशन के बाद शाहरुख नाक पर बेंडेज लगाए नजर आयें। खबर है कि शाहरुख अब भारत लौट आए हैं और इस चोट से उबर रहे हैं।

12 जुलाई को रिलीज होगा जवान का ट्रेलर 

बीते 5 सालों से फिल्मी पर्दे से दूर रहने के बाद इस साल की शुरुआत में शाहरुख खान पठान लेकर आए। पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। बॉक्स ऑफिस पर 1 हजार करोड़ रुपए की कमाई करने वाली पठान को विदेशों में भी खूब पसंद किया गया। पठान के बाद अब शाहरुख खान जवान लेकर आ रहे हैं। जवान  का का ट्रेलर इस महीने रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर 12 जुलाई को रिलीज किया जा सकता है। ट्रेलर को टॉम क्रूज के मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकॉनिंग के साथ थिएटर में दिखाया जाएगा।

जवान में साउथ इंडस्‍ट्री के कई स‍ितारे नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान के साथ इस फिल्‍म में नयनतारा और व‍िजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं। जवान सिनेमाघरों में इसी साल 7 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

 

ये भी पढ़ें- यहां मिट्टी की रोटी खाने को मजबूर हुए लोग

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular