Monday, May 6, 2024
Homeहरियाणाजींदहरियाणा के इस सिंगर पर लगे छेड़छाड़ और मारपीट के गंभीर आरोप,...

हरियाणा के इस सिंगर पर लगे छेड़छाड़ और मारपीट के गंभीर आरोप, सपना चौधरी के साथ कर चुके हैं काम

- Advertisment -

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा फिर विवादों में, रोहतक सनसिटी निवासी सिंगर पर महिला ने छेड़छाड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के लगाए आरोप, मामला दर्ज

- Advertisment -

रोहतक। हरियाणा के गायक मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके साथ मासूम शर्मा, उसके भाई विकास व दीपक, पिता बालकराम, माता शुकंतला, हरिओम व प्रवीन और 20 अन्य लोगों ने मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मासूम शर्मा सनसिटी हाइट्स रोहतक का रहने वाला है।

हरियाणवी गायक पर लगे गंभीर आरोप

महिला के मुताबिक आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ की कोशिश की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले पर जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने कहा कि एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके साथ हरियाणवी गायक मासूम शर्मा, विकास और दीपक नाम के शख्स ने छेड़छाड़ की है। फिलहाल महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

मासूम शर्मा के परिवार ने भी दी मारपीट की शिकायत

वहीँ मासूम शर्मा के परिवार ने भी मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। मासूम शर्मा की मां शकुंतला देवी ने पुलिस को बताया कि उनके घर में रांझा म्यूजिक सेंटर बनाया हुआ है। 25 जनवरी को उसके बेटे बाहर गए हुए थे। उसी दौरान प्रवीण उर्फ सोनू, प्रवीण की पत्नी और दयानंद की पत्नी साहबो देवी उनके घर में घुस गए और उनके म्यूजिक सेंटर में तोड़फोड़ की। उनके पास लाठी, डंडे और गंडासी थी। उन्होंने स्टूडियो में काम कर रहे पीना लाठर, आकाश, नवीन की आंखों में मिर्च का स्प्रे मारा और उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। जुलाना थाना पुलिस ने शिकायत पर प्रवीण, पूनम, साहबो देवी के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विवादों से रहा है पुराना नाता

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का विवादों से पुराना नाता रहा है। मासूम शर्मा पर पहले भी महिला ने छेड़छाड के आरोप लगाए थे, लेकिन उस मामले में समझौता हो गया था। कुछ महीने पहले भी मासूम शर्मा के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। मासूम की भाभी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस को दी शिकायत में मासूम शर्मा की भाभी ने बताया था कि उनके घर के बाहर कुछ लोगों ने हवाई फायर किए थे। इस मामले में भी दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके अलावा हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को 11 महीने पहले भी फोन पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उनको 2 अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकाया गया। इस दौरान कॉलर ने खुद को सुमित मलिक भैंसवाल का रहने वाला बताया।

मिल चुकी जान से मारने की धमकी

सुमित ने मासूम शर्मा से गाली-गलौज भी की थी। कुछ समय बाद ही दूसरे नंबर से मासूम शर्मा के पास व्हाट्सएप कॉल आया। सुमित नाम के शख्स ने फिर से मासूम शर्मा को धमकाया था। 16 मार्च 2021 को भी मासूम शर्मा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाला जींद जिले के ही जलालपुर खुर्द गांव का रहने वाला था, जिसे बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पता चला था कि गुरुग्राम की एक युवती के कहने पर उसने मासूम शर्मा को धमकी दी थी।

हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री में मासूम शर्मा, जाना पहचाना नाम है। मासूम शर्मा ने कई हिट गाने, सपना चौधरी के साथ किए हैं। पिछले एक दशक से मासूम शर्मा गाना लिखने और गाने का काम कर रहे हैं। मासूम शर्मा ने बदनाम गाबरू, पेशी, हुक्का, जप नाम भोले का, शराबी, जूत्ती काली, छोटा भीम देख ले, खुले खुले बाल जैसे हिट गाने दिए हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular