Wednesday, September 16, 2026
Homeदिल्लीअग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण 1 व 2...

अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण 1 व 2 नवम्बर को

अंबाला : अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण (फिजिकल एवं मेडिकल) 1 व 2 नवम्बर 2026 को खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अंबाला कैंट में आयोजित किया जाएगा।

सेना के एक प्रवक्ता ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ एवं दिल्ली की वे महिला अभ्यार्थी भाग ले सकती हैं जो कि प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शोर्टलिस्ट हुई है। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, जल्द ही जारी कर दिए जायेंगे।

सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है की वे भारतीय सेना की वेबसाट www.joinindianarmy.nic.in से अपना एडमिट कार्ड चेक करते रहे। एडमिट कार्ड जारी हेने के बाद उस में दिए गये निर्देशों का पालन करें।

यदि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है तो वे अपने सेना भर्ती कार्यालय में प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच में संपर्क कर सकते हैं ताकि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular