Saturday, May 18, 2024
Homeधर्मवैलेंटाइन डे से पहले शनि बदलने वाले हैं चाल, इस राशि वाले...

वैलेंटाइन डे से पहले शनि बदलने वाले हैं चाल, इस राशि वाले लव पार्टनर को न करें नाराज, वरना …

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। वैलेंटाइन वीक कल से शुरू होने वाला है। ऐसे में प्रेमी जोड़े इस सप्ताह का पूरे साल इन्तजार करते हैं। वे अपने पार्टनर ले लिए इन दिनों को स्पेशल बनाना चाहते हैं। लेकिन इस बार कुछ राशियों के लिए वैलेंटाइन डे कुछ ख़ास नहीं रहेगा। यानि सतर्क नहीं रहे तो ब्रेकअप भी हो सकता है। इसका कारण है वैलेंटाइन डे से पहले ग्रह-नक्षत्रों की चाल में परिवर्तन। शनि कुंभ राशि में अस्त होने वाले हैं। इसका कुछ राशियों के प्रेम जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। जानते हैं इन राशियों के बारे में।

शनि देव न्याय के देवता हैं जो हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि की हर चाल का लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। शनि अभी कुंभ राशि में हैं और 11 फरवरी 2024 को वो अस्त हो जाएंगे। शनि 18 मार्च 2024 तक इसी अवस्था में रहेंगे। खास बात यह है कि शनि की इस चाल में बदलाव 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे से पहले हो रहा है। वैलेंटाइन डे से पहले शनि के अस्त होने से कुछ राशियों की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जानते हैं कि इस दौरान किन राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि

शनि के अस्त होने से वृषभ राशि के लोगों को बहुत सावधान रहने की जरूरत होगी। आपको अपनी लव लाइफ संभाल कर रखनी होगी। प्रेम संबंधों के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। शनि देव अस्त होकर आपके रिश्ते की परीक्षा लेंगे. इस समय आपको अपने पार्टनर के साथ वाद-विवाद करने से बचना चाहिए, वरना आपके ब्रेकअप की भी स्थिति आ सकती है। रिश्तों में आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। आप दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है और इसकी वजह से दूरियां भी आ सकती हैं।

कर्क राशि

शनि के अस्त होने से कर्क राशि वालों के प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। आपके प्रियतम से मोह भंग हो सकता है। यही नहीं एक-दूसरे के प्रति शक की भावना भी पैदा हो सकती है। शनि इस सहम आप दोनों के बीच गलतफहमी की दीवार खड़ी कर सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत सावधानी के साथ काम करने की जरूरत है। आप दोनों को बहुत समझदारी के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए। आप दोनों को खुलकर एक-दूसरे से अपने दिल की बातें करनी चाहिए। विवाहित जातकों के वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है।

धनु राशि

शनि अस्त होकर धनु राशि के लोगों की परेशानी बढ़ा सकते हैं। आप दोनों के बीच का सामंजस्य बिगड़ सकता है। पार्टनर के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आपसी तनाव और कहासुनी बढ़ सकती है। आप दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े की नौबत भी आ सकती है। इसलिए इस अवधि में आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। पार्टनर से बातचीत के दौरान शब्दों का चयन बहुत ही सोच-समझकर करें। वरना आपका रिश्ता अलगाव की स्थिति तक भी पहुंच सकता है। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं, उन्हें भी जीवनसाथी के साथ संयम से काम लेना चाहिए।

मकर राशि

शनि के अस्त होने मकर राशि वाले लोगों के स्वभाव में आक्रमकता आ सकती है जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके रिश्ते पर देखने को मिल सकता है। आपके स्वभाव की वजह से पार्टनर के साथ आपका वाद-विवाद बढ़ सकता है। आपका रिश्ता भी बिगड़ सकता है। आपको अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करनी होगी और उनके लिए समय निकालना होगा। समय देने से आप एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे और आपके बीच की गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। शनि महाराज आपके वैवाहिक जीवन की भी परीक्षा लेंगे. ऐसे में आपको धैर्य के साथ अपने रिश्ते को संभालना होगा।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि गरिमा टाइम्स किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular