Wednesday, October 23, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक के गोहाना अड्डे पर दिनदहाड़े लूट, कैमिस्ट पर बदमाशों ने किया...

रोहतक के गोहाना अड्डे पर दिनदहाड़े लूट, कैमिस्ट पर बदमाशों ने किया हमला, नकदी और मोबाइल लूटा

पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक विनोद खुराना का गोहाना अड्डे पर मेडिकल स्टोर है। शनिवार को करीब साढ़े सवा 11 बजे वह मेडिकल स्टोर पर बैठा था। तभी बाइक पर दो युवक आए। एक युवक ने सिर पर सफेद कपड़ा बांधा हुआ था। साथ ही पिस्तौल टांग रखी थी।

रोहतक। रोहतक में दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। दो हथियारबंद बदमाशों ने गोहाना अड्डे स्थित सावन मेडिकल स्टोर संचालक पर चाकू से हमला करके 10 हजार की नकदी व मोबाइल फोन लूट कर ले गए। जान बचाने के लिए स्टोर संचालक ने छत से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उनके पैर की हड्डी भी टूट गई। हमलावर बाइक पर फरार हो गए, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। आर्य नगर थाना पुलिस व सीआईए की टीम वारदात की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।

सिविल अस्पताल में भर्ती घायल कैमिस्ट विनोद

पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक विनोद खुराना का गोहाना अड्डे पर मेडिकल स्टोर है। उसकी गोहाना अड्‌डा पर न्यू सावन मेडिकल स्टोर है। शनिवार को 11 बजे वह अपने मेडिकल स्टोर पर था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर 2 युवक आए। एक युवक ने सिर पर सफेद कपड़ा बांधा हुआ था। उन्होंने पहले दवाई मांगी। जब वह दवाई लेने स्टोर के अंदर गया तो दोनों बदमाश अंदर घुस आए। उनके हाथ में पिस्तौल और चाकू था। आते ही युवकों ने विनोद खुराना से पैसे मांगे। जब तक मेडिकल स्टोर संचालक कुछ समझ पाता, तभी एक ने वार कर दिया। इससे विनोद की दायां हाथ की अंगुली जख्मी हो गई।हथियारों के बाद पर बदमाश उसे छत पर ले गए।

CCTV में दिखे हमलावर

छत पर एक बदमाश ने उसके हाथ पर चाकू मार दिया। गनीमत रही कि चाकू उंगली पर लगा। जिसके कारण चोट आई। हथियार के पर पर जेब से करीब 5 हजार रुपए लूट लिए। वहीं इसके बाद उसे छत पर रोक दिया। बचने के लिए उस छत से कूद गया और कूदने से उसके पैर की हड्डी टूट गई। वहीं नीचे आकर बदमाश गल्ले से 5 हजार से अधिक का कैश लेकर फरार हो गए। राहगीरों ने उसे लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना पाकर आर्य नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र, एएसआई राजेश कुमार मौके पर पहुंचे।

अस्पताल में पहुंचा घायल मेडिकल स्टोर संचालक विनोद

आसपास के एरिया में सीसीटीवी कैमरों की जांच की। एक कैमरे में दोनों हमलावर दुकान से बाहर निकलते और वारदात के बाद पुराने गोहाना अड्डे की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द लुटेरों को काम कर लिया जाएगा। जांच में यह भी बात सामने आई है कि हमलावरों को मेडिकल स्टोर संचालक पहले से जानता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular