Thursday, August 13, 2026
Homeखेल जगतसाक्षी मलिक के आरोपों पर बबीता फोगाट का पलटवार ,X पर लिखा...

साक्षी मलिक के आरोपों पर बबीता फोगाट का पलटवार ,X पर लिखा – किताब के चक्कर में ईमान बेच गई

हरियाणा में ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी विटनेस लॉन्च की है। जिसको लेकर पहलवानों के बीच गंभीर हंगामा मच गया है। इसमें साक्षी मलिक ने आरोप लगाया था कि BJP नेता बबीता फोगाट ने उन्हें भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ आंदोलन के लिए उकसाया था । क्योंकि बबिता कुश्ती महासंघ की अध्यक्ष बनना चाहती हैं। जिसको लेकर अब बबीता फोगाट ने साक्षी मलिक पर पलटवार किया है।

बबीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर लिखा- खुद के किरदार से जगमगाओं उधार की रोशनी कब तक चलेगी। किसी को विधानसभा मिला, किसी को मिला पद, दीदी तुमको कुछ न मिला हम समझ सकते है तुम्हारा दर्द। किताब बेचने के चक्कर में अपना ईमान बेच गई।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular