Sunday, May 12, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक के मंदिरों को निशाना बना रहे चोर, देर रात शिव मंदिर...

रोहतक के मंदिरों को निशाना बना रहे चोर, देर रात शिव मंदिर का दानपात्र उठा ले गए 2 नकाबपोश

- Advertisment -

यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जिसमें दोनों युवक चोरी करके हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक के मंदिर आजकल चोरो के निशाने पर हैं। आये दिन किसी न किसी मंदिर में चोर सेंध लगा रहे हैं। शुक्रवार-शनिवार आधी रात को दो चोरो ने सुभाष नगर स्थित शिव मंदिर को निशाना बनाया। आधी रात के समय दो नकाबपोश बदमाश मंदिर में घुसे और दानपात्र व दान चोरी करके फरार हो गए।

यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जिसमें दोनों युवक चोरी करके हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

शिव मंदिर के प्रधान राजेश ने बताया कि मंदिर को रात के समय बंद किया गया था। शुक्रवार-शनिवार रात करीब 1-2 बजे के बीच 2 युवक मंदिर में घुसे। जो कपड़े से अपना मुंह ढके हुए थे। दोनों चोर छत के रास्ते मंदिर में घुसे। जो एक दान पत्र को चुराकर अपने साथ ले गए। वहीं दो बड़े दानपात्र को तोड़कर उनसे दान चोरी कर लिया।

चोरों ने मंदिर में लगी एक गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़करी, उसमें भी छानबीन की, लेकिन उसमें उन्हें चुराने लायक कुछ नहीं मिला। अलमारी में केवल भगवान के कपड़े मिले। वहीं करीब एक साल पहले भी मंदिर में चोरी की वारदात हो चुकी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular