Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक के युवक की बादली बाईपास पर सड़क हा*दसे में मौ*त, 4...

रोहतक के युवक की बादली बाईपास पर सड़क हा*दसे में मौ*त, 4 घा*यल, ट्राले से टकराई कार

- Advertisment -

हादसे में घर का इकलौता चिराग बुझा, घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार

- Advertisment -

बहादुरगढ़। रोहतक के एक कार सवार युवक की गाड़ी बादली बाईपास पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। कार को ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक ने अपने प्राण गंवा दिए, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल 4 युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान करीब 23 वर्षीय रजत के रूप में हुई है। रजत रोहतक जिले के गांव पाकस्मा का रहने वाला था। वह अपने दोस्त देवेंद्र, वीरेंद्र निवासी पाकस्मा, पुनीत निवासी खेड़ी आसरा तथा कर्मबीर निवासी झज्जर के साथ गुरुग्राम गया हुआ था। शुक्रवार की सुबह वह गाड़ी में गुरुग्राम से वापसी के लिए चले। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब बादली बाईपास पर बुपनिया मोड़ के निकट पहुंचे तो यहां डस्ट से भरे एक ट्राले के साथ गाड़ी की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पांचों को गंभीर चोट आई। राहगीरों ने उनको संभाला और अस्पताल ले गए।

यहां बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाए गए रजत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पाकर बादली थाने से पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची। वहां दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। मृतक रजत के परिजनों के बयान लिए गए। हादसे के लिए ट्राला चालक को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस संबंध में ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular