Saturday, August 1, 2026
HomeहरियाणारोहतकKVM विद्यालय में मनाया गया ‘रैनी डे’, बच्चों ने लिया बारिश का...

KVM विद्यालय में मनाया गया ‘रैनी डे’, बच्चों ने लिया बारिश का आनंद

रोहतक : मानसून के आगमन पर बच्चों को प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से के.वी.एम विद्यालय परिसर में शनिवार को रैनी डे बड़े उत्साह से मनाया गया। विद्यालय मंच को बारिश की थीम पर सजाया गया। बच्चे रेनकोट और छाते के साथ विद्यालय प्रांगण में आए और खूब आनंद लिया। बच्चों ने बारिश से जुड़े गीतों पर मनमोहक नृत्य किया और कविताएं सुनाई।

प्रधानाचार्य डॉ. मीना कौशिक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बारिश ईश्वर का अनमोल उपहार है। हमें जल का संरक्षण करना चाहिए और प्रकृति का सम्मान करना चाहिए। बरसात में सफाई व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

इस अवसर पर बच्चों को भोजन ग्रहण करने का अवसर भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्कूल प्रबंधन ने सभी अध्यापकगणों और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular