रोहतक : नवनियुक्त उपायुक्त सतबीर सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। वर्ष 2018 बैच के आईएएस अधिकारी सतबीर सिंह इससे पूर्व आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक अविलंब पहुंचाने, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर नागरिकों तक पहुंचाने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने प्रशासनिक उच्चाधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

उपायुक्त सतबीर सिंह का स्थानीय लघु सचिवालय परिसर पहुंचने पर जिला के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा पुलिस की टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, नगराधीश शुभम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल ने उपायुक्त का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजीव सैनी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी महेश भारद्वाज व अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।


