Tuesday, October 6, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक पुलिस ने 5 हजार का इनामी आरोपी किया गिरफ्तार, रजनेश हत्याकांड...

रोहतक पुलिस ने 5 हजार का इनामी आरोपी किया गिरफ्तार, रजनेश हत्याकांड में था फरार

रोहतक पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी रजनेश की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रणजीत पुत्र जयप्रकाश निवासी गांव गडिया देवगढ़, झारखंड के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर 2025 को रामाखिलाड़ी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसका बेटा रजनेश 28 अक्टूबर 2025 को घर से कंपनी में काम करने के लिए गया था। इसके बाद 30 अक्टूबर को परिवार को सूचना मिली कि रजनेश की मौत हो गई है।

मामले की जांच पीएसआई शिव कुमार द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान 21 अगस्त 2026 को रोहतक पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी रणजीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पुलिस की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में शामिल रहे आरोपी मुकेश उर्फ मुन्ना निवासी बिहार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

RELATED NEWS

Most Popular