Thursday, August 20, 2026
HomeहरियाणारोहतकRohtak News : 10 से 18 वर्ष की आयु की किशोरियों को...

Rohtak News : 10 से 18 वर्ष की आयु की किशोरियों को दिया गया पांच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण 

रोहतक : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 10 से 18 वर्ष की किशोरियों को स्थानीय मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 5 दिवसीय आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण हॉकी कोच सुमित्रा राठी तथा कुश्ती कोच नीतू दहिया ने दिया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी कुमारी दीपिका सैनी ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण के दौरान किशोरियों को आत्म रक्षा के बारे में जानकारी भी दी तथा उन्हें आवश्यक टिप्स दिए गए। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए शारीरिक व मानसिक शक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से इन किशोरियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली किशोरियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राचार्या मीता कनसल, विभाग की परियोजना अधिकारी दमयंती, सुपरवाइजर सोनिया तथा महिला पुलिस कर्मी मौजूद रही।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular