Sunday, September 20, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक सांसद का X अकाउंट हैक, अरविंद शर्मा का नाम बदलकर रोअरिंग...

रोहतक सांसद का X अकाउंट हैक, अरविंद शर्मा का नाम बदलकर रोअरिंग किटी लिखा, बिल्ली की फोटो लगाई

रोहतक। रोहतक सांसद और लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा का सोमवार दोपहर को X अकाउंट हैक हो गया। इस बात का पता चलने पर भाजपा प्रत्याशी ने एसपी को भेजी शिकायत में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। भाजपा सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर को योजनाबद्व तरीके से उनका एक्स अकाउंट हैक किया गया है।

बताया जा रहा है योजनाबद्व तरीके से ट्विटर को हैक किया गया है। हैकर ने शर्मा के अकाउंट से पहले नाम और फोटो हटा दी। इसके बाद रोअरिंग किटी नाम लिखते हुए बिल्ली की फोटो लगा दी। शर्मा के करीब 4675 फॉलोअर्स हैं। जैसे ही डॉक्टर अरविंद शर्मा को इस बात का पता चला तो भाजपा के लीगल अफेयर्स डिपार्टमेंट के कन्वीनर अत्तर सिंह पंवार ने रोहतक के SP एवं साइबर थाना के SHO को लिखित शिकायत दी।

शिकायत में अकाउंट को हैक करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अकाउंट रिकवर करने के बारे में लिखा गया। हैकर ने डॉ. अरविंद शर्मा की प्रोफाइल का बायो भी बदल दिया। उसने लिखा- “शिकार करने और निवेश के अवसरों को हासिल करने की एक विधि। केवल शिक्षा उद्देश्य के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार शाम 7-10 बजे ET पर लाइव स्ट्रीम”।

बता दें डॉ. अरविंद शर्मा के X अकाउंट पर आखिरी पोस्ट 10 मई को गई थी। जिसमें उन्होंने रोहतक के गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा के हुंमायुपुर गांव की राजपूत वाली चौपाल में लोगों को सम्बोधित करने को लेकर पोस्ट डाली है। इसके साथ अरविंद शर्मा ने 4 फोटो भी अटैच की हुई थी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular