Sunday, April 28, 2024
Homeहरियाणापानीपतपानीपत के होटल में रोहतक के व्यक्ति ने लगाया फंदा, रहस्यमय ढंग...

पानीपत के होटल में रोहतक के व्यक्ति ने लगाया फंदा, रहस्यमय ढंग से रह रहा था वहां

रोहतक के व्यक्ति ने पानीपत के होटल में किया सुसाइड, बदबू आने पर हुआ खुलासा, रहस्यमय ढंग से 27 दिन से रह रहा था होटल में 2 युवक दे जाते थे पैसे, खाना और शराब, मृतक की पहचान हेम करण निवासी गांव भाली आनंदपुर के रूप हुई

पानीपत। पानीपत के होटल अंबिका में उस समय हड़कंप मच गया जब होटल के एक कमरे से असहनीय बदबू आने लगी। दरवाजा बार बार खटकाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की उपस्थिति में कमरे का दरवाजा तोडा गया तो सबके होश उड़ गए। अंदर एक व्यक्ति की लाश फंदे से लटकी हुई थी। मौके पर FSL टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने मौके पर जांच की। सभी साक्ष्यों को जुटाने के बाद शव को नीचे उतार कर सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुट गई है।

इसी होटल में मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार शहर की बिशन स्वरूप कॉलोनी में अंबिका होटल है। आज होटल के एक कमरे में करीब 47 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। कई दिनों से कमरा बंद होने व भीतर से दुर्गंध आने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने इस बारे में होटल मालिक को सूचित किया। इसके बाद होटल के संचालक ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भीतर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। जिसके बाद देखा कि व्यक्ति पंखे पर कपड़े के फंदे से लटका हुआ था।

जाँच के लिए पहुंची पुलिस

वहीं, जांच में मृतक की पहचान हेम करण पुत्र रणबीर, निवासी गांव बहाली आनंदपुर (रोहतक) के रूप में हुई है। होटल के रिकॉर्ड के अनुसार हेम करण ने उक्त कमरा 21 मई को लिया था। इसके बाद से वह इसी में रह रहा है। वह काफी रहस्यमय ढंग से रह रहा था। उसके पास दो लोग मिलने आते थे। जोकि उसे पैसे भी दे कर जाते थे। रोजाना कमरे में ही शराब पार्टी करते थे।

हेम करण कमरे से बाहर नहीं आता था। अब पिछले करीब 3 दिन से न ही हेम करण के जानकार होटल में आए और न ही हेमकरण का कमरा खुला। जिसके बाद शक गहराया और जांच के दौरान वह फंदे से लटका मिला। उसके शव से रक्त रिसाव हो रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular