Monday, May 20, 2024
Homeहरियाणा19 साल से फरार चल रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने...

19 साल से फरार चल रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Advertisment -
- Advertisment -

यमुनानगर। यमुना पुल टैक्स बैरियरपर करीब 19 साल पहले देसी कट्ट के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव गंदराऊ निवासी इस्लाम उर्फ लांडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी ने 15 अगस्त 2005 को अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर यमुना पुल टैक्स बैरियरपर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी इस्लाम फरार चल रहा था। कोर्ट ने आरोपी को भगौड़ा घोषित कर रखा था।

जानकारी के अनुसार सदर यमुनानगर पुलिस को देर शाम सूचना मिली थी कि लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी इस्लाम लांडा सदर थाना क्षेत्र के रास्ते से यमुनानगर आएगा। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला मुज्जफरनगर निवासी आसिफ उर्फ गुड्डू, रियासत, अहसान उर्फ कल्लू तथा जाकिर उर्फ चुचरी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी इस्लाम को सात अगस्त 2006 को भगौडा घोषित कर दिया था।

यह था मामला

टैक्स इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने 16 अगस्त 2005 को अपनी शिकायत में बताया था कि वह 15 अगस्त की रात को टैक्स इंस्पेक्टर रेशम लाल व चपरासी राजिंद्र कुमार के साथ कलानौर के पास यमुना पुल टैक्स बैरियर पर ड्यूटी दे रहे थे। इस दौरान रात दो बजे कार्यालय की खिड़की पर दो आदमी आए। आरोपियों नें चपरासी को पकड़ लिया और दो अन्य व्यक्ति गेट खोलकर अंदर घुस गए। आरोपियों ने उन पर देसी कट्टा तान दिया। इस दौरान आरोपियों ने चैसर से 46760 रुपये लूट लिए। इसके साथ ही आरोपियों ने टेबल पर रखा उसका मोबाइल व घड़ी भी लूट ली। इसके बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें- अब बालवाटिका में बच्चों का दाखिला करवाने पर फीस नहीं देनी होगी, स्कूल मुखियाओं निर्देश जारी

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular