Thursday, November 5, 2026
Homeहरियाणारोहतकबिजनेस लिंकर रोहतक ने द कैटेलाइन होटल में धूमधाम मनाया दीपावली मिलन...

बिजनेस लिंकर रोहतक ने द कैटेलाइन होटल में धूमधाम मनाया दीपावली मिलन समारोह, सदस्यों ने परिवारों संग लिया उत्सव का आनंद

रोहतक : बिजनेस लिंकर रोहतक की ओर से द कैटेलाइन होटल में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया।

समारोह में बिजनेस लिंकर एवं बिजनेस लिंकर विजन, दोनों चैप्टर के सदस्यों ने अपने परिवारों सहित शिरकत की औरदीपावली की खुशियों को आपसी मेलजोल एवं उल्लास के साथ साझा किया।

समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, डांस, मनोरंजक खेलों और विभिन्न गतिविधियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। इसके साथ ही सभी सदस्यों एवं उनके परिजनों के लिए रात्रिभोज की व्यवस्था भी की गई। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और यादगार पलों का आनंद उठाया।

उल्लेखनीय है कि बिजनेस लिंकर की स्थापना इसके संस्थापक आदित्य गोयल द्वारा की गई थी। संगठन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न व्यवसायों से जुड़े उद्यमियों एवं कारोबारियों को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि आपसी नेटवर्किंग, व्यावसायिक सहयोग और बिजनेस एक्सचेंज को प्रोत्साहित किया जा सके। संगठन की एक विशेष व्यवस्था के तहत प्रत्येक व्यवसाय से केवल एक सदस्य को प्रतिनिधित्व दिया जाता है, जिससे संबंधित क्षेत्र में सदस्य को बेहतर व्यावसायिक अवसर और सहयोग मिल सके।

रोहतक में बिजनेस लिंकर को मिली सफलता के बाद अब इसका दूसरा चैप्टर बिजनेस लिंकर विजन भी शुरू किया गया है। दीपावली मिलन समारोह में दोनों चैप्टर के सदस्यों की संयुक्त भागीदारी ने संगठन की एकजुटता, आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूती प्रदान की।

इस अवसर पर बिजनेस लिंकर के प्रधान अजय जैन एवं सचिव देव्यांशु शर्मा तथा बिजनेस लिंकर विजन की प्रधान प्राची गुप्ता एवं सचिव हर्ष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों चैप्टर के अन्य सदस्यों ने भी परिवार सहित समारोह में भाग लेकर आयोजन की रौनक बढ़ाई।

समारोह का उद्देश्य केवल दीपावली की खुशियां साझा करना ही नहीं, बल्कि सदस्यों एवं उनके परिवारों के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करना, आपसी परिचय बढ़ाना और व्यावसायिक नेटवर्किंग को नई दिशा देना भी रहा। आयोजन के सफल समापन पर सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक, पारिवारिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को मिल-जुलकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

RELATED NEWS

Most Popular