Monday, October 12, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोडवेज कर्मचारियों ने 15 अक्टूबर को चक्का जाम करने का एलान किया,...

रोडवेज कर्मचारियों ने 15 अक्टूबर को चक्का जाम करने का एलान किया, जानें- क्यों

रोहतक : स्थानीय बस स्टैंड पर रोडवेज के काउंटर एकीकरण को लेकर रोडवेज परिवहन कर्मियों और प्रतिनिधियों में रोष देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा, 4 और 5 नंबर काउंटर अलग-अलग करवाए जाएं। अगर ये दोनों काउंटर अलग नहीं हुए तो रोहतक रोडवेज प्रशासन 15 तारीख को एक दिन के लिए चक्का जाम करेगी।

उन्होंने बताया कि जब से काउंटर एक हुआ है इससे सवारियों को भारी परेशानी हो रही है। यह व्यवस्था जनता विरोधी साबित हो रही है। परिणाम सबके सामने हैं। चार दिन पहले प्राइवेट समिति वालों ने रोडवेज बस को रोककर कहा कि आप झज्जर तक हमारे पीछे चलोगे। इस घटना में गाड़ी मिस हो गई और एक हजार किलोमीटर मिस हो गए। प्राइवेट समिति वाले बोल रहे है की झज्जर तक हमारे पीछे चलो और झज्जर से रेवाड़ी वाले बोल रहे है की हमारे पीछे चलो। नतीजतन रोडवेज को इससे भारी नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था से सवारियों को राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों और कर्मियों में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश है। प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है ताकि परिवहन व्यवस्था सुचारू रहे और जनता को परेशानी न हो।

RELATED NEWS

Most Popular