Tuesday, October 6, 2026
Homeहरियाणारोहतकराजस्व कामकाज पर ब्रेक : पटवारी-कानूनगो हड़ताल पर, परेशान होकर लौटे लोग

राजस्व कामकाज पर ब्रेक : पटवारी-कानूनगो हड़ताल पर, परेशान होकर लौटे लोग

रोहतक : नए सॉफ्टवेयर में खामियों और डिजिटल फसल सर्वे (डीसीएस) प्रणाली की दिक्कतों के विरोध में हरियाणा में पटवारी और कानूनगो दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर हैं। 20 और 21 अगस्त को चल रही हड़ताल के कारण राजस्व विभाग का कामकाज प्रभावित रहा। रजिस्ट्री, इंतकाल, जमाबंदी, निशानदेही समेत कई जरूरी कार्य अटक गए। तहसील  में काम कराने पहुंचे लोगों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा।

रोहतक में एसोसिएशन के जिला प्रधान रवि सैनी और कोषाध्यक्ष विनोद ने बताया कि नए सॉफ्टवेयर में लगातार तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। इसके चलते फर्द, नकल, रजिस्ट्री और अन्य ऑनलाइन कार्य घंटों तक नहीं हो पा रहे हैं।

वहीं पटवारी-कानूनगो एसोसिएशन ने डिजिटल फसल सर्वे की व्यवस्था पर भी आपत्ति जताई है। कर्मचारियों के अनुसार डीसीएस का अतिरिक्त कार्य उनके नियमित राजस्व कार्यों को प्रभावित कर रहा है। वहीं पोर्टल में रिकॉर्ड संबंधी समस्याओं के कारण रोजमर्रा के काम निपटाने में भी दिक्कत आ रही है।

हड़ताल के चलते जमीन संबंधी काम कराने पहुंचे लोगों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई लोग तहसील में घंटों इंतजार करने के बाद निराश होकर लौट गए। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है।

RELATED NEWS

Most Popular