Weather Updates : हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर कुछ दिनों से लगातार कमजोर मानसून की परिस्थितियां देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 21 अगस्त को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है इस कारण हरियाणा में एक बारिश की सम्भावना बन रही है। 21अगस्त से 23 अगस्त के दाैरान कहीं-कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर हवाओं के साथ तेज बारिश की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अमृतसर, नजीबाबाद, फतेहगढ़, हरदोई, उड़ीसा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा एक साइक्लोनिक सरकुलेशन उत्तरी हरियाणा के ऊपर बनने जा रहा है जिससे हरियाणा राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। जिससे 21 अगस्त रात्रि से 23 अगस्त के दौरान राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु 24 अगस्त के बाद मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने की संभावना से राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।


