Monday, May 6, 2024
Homeज्योतिषनए साल के पहले दिन इसे पत्ते से करें उपाय, जीवन में...

नए साल के पहले दिन इसे पत्ते से करें उपाय, जीवन में होगा चमत्कारी लाभ

- Advertisment -
- Advertisment -

चंद दिनों के बाद ही नए साल 2024 की शुरुआत होने वाली है। साल 2024 सभी लोगों की जिदंगी में तमाम खुशियों को लेकर आने वाला है। हर किसी को नए साल से नई उम्मीदें होती है। हर कोई नए साल को लेकर नया प्लान बनाने की तैयारी में है कोई कई घूमने का प्लान बना रहा है तो कोई धार्मिक अनुष्ठान करने की सोच रहा है।

अगर आप भी चाहते हैं कि नए साल की शुरुआत आपकी बहुत अच्छी तरीके से हो पुरानी सभी तरह की समस्याओं से निजात मिलेगी तो आज हम आपको अशोक के पत्ते से जुड़े कुछ विशेष उपायों के बारें में बताने जा रहे हैं जिन्हें अजमाकर आपको बेहतरीन सफलता हासिल होगी क्योंकि अशोक के पत्ते मां लक्ष्मी के प्रिय होते हैं।

नए साल में अशोक के पत्तों से करें ये उपाय 

नए साल के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों के तोरण को लगायें। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही धन की बढ़ोतरी होती है। घर में सुख-शांति का वास होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।

यदि आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो अशोक के पेड़ की जड़ को धोकर सूखा लीजिए। जब जड़ पूरी तरह सूख जाए तब उसे पैसे वाली जगह पर रख दें। माना जाता है कि नए साल में इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

नए साल के पहले दिन स्नान करने वाले पानी में अशोक के पत्ते को डाल दें। इस उपाय से विवाह में आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी। आपको जल्दी ही शुभ समाचार प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें- मोहम्मद सिराज के साथ ऐसा क्या हुआ कि इंटरनेट पर मच गया कोहराम

यदि पति-पत्नी के बीच किसी भी तरह की परेशानी चल रही है तो पति और पत्नी हर दिन अशोक के पौधे को पानी देना शुरू करें।  ऐसा करने से घर में सुख-शांति का आगमन होगा। साथ ही घर मे पॉजिटिव एनर्जी आयेगी।

आपके घर-परिवार के लोगों के बीच कोई मनमुटाव है तो हर दिन अशोक के पौधे को पानी देना बेहद लाभदायक होगा।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular