Saturday, October 19, 2024
Homeहरियाणाजींदजींद में रिश्ते कलंकित, नाबालिग लड़की को चाचा और पड़ोसी ने बनाया...

जींद में रिश्ते कलंकित, नाबालिग लड़की को चाचा और पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार

उचाना थाना प्रभारी रविंदर ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

जींद। जींद में चाचा-भतीजी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। उचाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को पहले उसके रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने और उसके बाद घर के पड़ोसी ने हवस का शिकार बनाया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करवा दिया। महिला थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसके रिश्ते में चाचा लगने वाला कुलदीप उसे बहका कर हांसी ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कुलदीप ने उसके साथ दो माह तक लगातार कई बार दुष्कर्म किया। उसके बाद उनके पड़ोसी रमन ने उसके साथ रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

युवती ने बताया कि कुछ दिन तो वह लोकलाज के डर से चुप रही, लेकिन उन द्वारा दोबारा से फिर प्रताड़ित करने पर उसने अपने परिजनों को घटना से अवगत करवाया। इसके बाद हांसी महिला पुलिस थाना में कुलदीप और रमन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद जींद महिला थाना पुलिस को जीरो एफआईआर भेजी है। उचाना थाना प्रभारी रविंदर ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular