Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में किशोरी से दुष्कर्म, महिला को फोटो खींचकर संबंध बनाने का...

रोहतक में किशोरी से दुष्कर्म, महिला को फोटो खींचकर संबंध बनाने का डाला दबाव

- Advertisment -

शिवाजी कॉलोनी थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि 23 अक्तूबर को रात करीब नौ बजे उसकी भतीजी गली में घूमने गई थी, जिसकी उम्र 14 साल है। काफी देर बाद जब वह घर नहीं आई तो चिंता हुई। तलाश करने पर वह नामदेव चौक के पास रोती मिली।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाना एरिया में एक 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है वो भी तब जब पुलिस सेफ सिटी अभियान चला रही है। वहीँ दूसरी तरफ छत पर गई महिला का फोटो खींचकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाय गया। दोनों केस दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लंबे समय से दो युवक उसकी बेटियों व उसके ऊपर नजर रखे हुए हैं। परिवार को न केवल गंदी नजर से देखते हैं, बल्कि छेड़छाड़ भी कर चुके हैं। समाज में इज्जत के चलते वह चुप्पी रही। इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को वह छत पर तुलसी के पत्ते तोड़ने गई तो एक आरोपी मोबाइल से उसकी फोटो खींचने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसे गलत रिश्ता बनाने के लिए कहा। उसने पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर कॉल कर दी।

शिवाजी कॉलोनी थाने से एक महिला एएसआई आई, लेकिन जांच अधिकारी के बुलाने के बावजूद आरोपी युवक नहीं आए। ढाई घंटे तक उसे थाने में बैठाकर रखा गया। उसकी मूल शिकायत बदलवाकर दूसरी शिकायत लिखवा कर घर भेज दिया। उसकी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

वहीँ शिवाजी कॉलोनी थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि 23 अक्तूबर को रात करीब नौ बजे उसकी भतीजी गली में घूमने गई थी, जिसकी उम्र 14 साल है। काफी देर बाद जब वह घर नहीं आई तो चिंता हुई। तलाश करने पर वह नामदेव चौक के पास रोती मिली। उसने बताया कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर जेल रोड स्थित सुनारिया गांव के खेतों में ले गया। गलत काम करने के बाद वापस नामदेव चौक पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular