Tuesday, May 21, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में नशे में चूर ट्रैक्टर चालक दूसरे ट्रैक्टर ट्राली को मारी...

रोहतक में नशे में चूर ट्रैक्टर चालक दूसरे ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

- Advertisment -

घायल युवक को पीजीआई में ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गयी। इसके बाद घटना की सूचना सिटी थाने में दर्ज करवाई गयी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जांच कार्रवाही शुरू कर दी है। आरोपी टैक्टर चालक की पहचान बोहर निवासी रामनिवास के रूप में हुई है जिसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की लापरवाही से बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। मामला ये है कि नशे में चूर ट्रैक्टर ड्राइवर तेज रफ्तार से आ रहा था। उसने लापरवाही से एक दूसरी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगने के बाद ट्राली में बैठा युवक उछलकर नीचे जा गिरा। नीचे गिरने के बाद ट्राली का टायर अशोक के ऊपर से उत्तर गया।

घायल युवक को पीजीआई में ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गयी। इसके बाद घटना की सूचना सिटी थाने में दर्ज करवाई गयी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जांच कार्रवाही शुरू कर दी है। आरोपी टैक्टर चालक की पहचान बोहर निवासी रामनिवास के रूप में हुई है जिसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक अशोक के भाई जयभगवान सैनी आनन्दपुरा निवासी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को उसको सूचना मिली कि सिंहपुरा रोड़ पर उसके भाई पर ट्राली का टायर उतर गया है। सूचना मिलते ही जयभगवान तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा। जिसके बाद राहगीरों ने बताया कि उसका भाई अशोक और उसका उसका मालिक बलवान और सुरेश अपने ट्रैक्टर ट्राली से गढ़ी मोहल्ला के खेत से अपनी फसल लेकर वापिस आ रहे थे।

रस्ते में सिंहपुरा रोड़ पर पीछे से आईसर ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आया और अनियंत्रित होकर उनकी ट्राली टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्राली में बैठा उसका भाई अशोक उछल कर ट्राली के टायर के आगे जा गिरा। टायर अशोक के ऊपर से उतर गया। जिसके कारण अशोक को गंभीर चोट लग गयी और उसके मुंह से खून निकलने लगा जिसके बाद बलवान और सुरेश ने उसको सम्भाला और ईलाज के लिए पीजीआई रोहतक भिजवा दिया। लेकिन रस्ते में ही अशोक ने अपना दम तोड़ दिया।

इसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। सिटी थाने में दर्ज रिपोर्ट में बलवान और सुरेश ने बताया कि टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर EICHER 485 बिना नम्बर प्लेट के था और ङ्राईवर ने काफी शराब पी रखी थी। उन्होंने बताया कि हादसा EICHER ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुआ है । मृतक अशोक के भाई ने पुलिस से कहा कि आरोपी के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही की जाए।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular