Thursday, May 2, 2024
Homeहरियाणाकरनाल जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने काटा गला, मचा हड़कंप

करनाल जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने काटा गला, मचा हड़कंप

- Advertisment -
- Advertisment -

Karnal News : करनाल जेल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी द्वारा गला काटकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ रामनगर थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बंदी बसंत कुमार गांव बेरी जिला गया बिहार निवासी पर 7 अगस्त 2023 को नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में निसिंग थाना में मामला दर्ज किया गया था। वह 13 सितंबर 2023 को जिला जेल में बंद किया गया था।

10 अप्रैल को आरोपी बसंत को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को बुधवार की शाम को  जेल वापस लाया गया था। वहीं उसे देर शाम  को  बाथरुम में जाकर स्टील की प्लेट तोड़कर अपनी गर्दन काट ली। जब  बंदियों ने उसे देखा तो हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही उसे मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं इसको लेकर रामनगर थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी बंदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular