Saturday, May 11, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक से भाजपा सांसद का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, कहा- विरोध करने...

रोहतक से भाजपा सांसद का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, कहा- विरोध करने वालों के पीछे कांग्रेस नेताओ का हाथ

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक को हरियाणा की सबसे अधिक हॉट सीट कहा जाता है और माहौल गरमाता जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा सांसद डाॅक्टर अरविंद शर्मा ने आज कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया है कि महम के बड़ाली गांव में उनका जो विरोध हुआ, उसके पीछे कांग्रेस नेताओं का हाथ है। उन्होंने मीडिया के सामने फोटो दिखाते हुए दावा किया कि विरोध करने वालों के फोटो कांग्रेस नेताओं के साथ साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बेरी के विधायक रघुबीर कादियान के बयान को लेकर भाजपा चुनाव आयोग में शिकायत करेगी। इसके लिए विचार किया जा रहा है।

शर्मा ने कहा कि वे महम की विजय संकल्प रैली का न्यौता देने महम चौबीसी के गांव भैणी सुरजन (बड़ाली) में गए थे, जहां पर योजनाबद्ध तरीके से उनका विरोध किया गया। किसान यूनियन के नाम पर कांग्रेस नेताओं के इशारे पर घेरा गया। इससे साफ है कि कांग्रेस पहले की तरह डर का माहौल पैदा करके जीतना चाहती है, लेकिन 2019 की तरह 2024 में भी ऐसे लोग कामयाब नहीं होंगे। मौके पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व पार्षद अशोक खुराना, आशा शर्मा व सन्नी शर्मा सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

वहीं, एक दिन पहले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बयान जारी किया था कि प्रचार करने का सभी को हक है। किसी का विरोध न किया जाए। अगर भाजपा व जजपा नेताओं से नाराजगी है तो वोट की चोट दें।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular