Saturday, May 18, 2024
HomeGT एक्सक्लूसिवलुधियाना में सीएम मान और केजरीवाल की रैली आज, जानिए ट्रैफिक रूट...

लुधियाना में सीएम मान और केजरीवाल की रैली आज, जानिए ट्रैफिक रूट प्लान

- Advertisment -
- Advertisment -

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज लुधियाना में रैली करेंगे। आज होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जाम से बचाने के लिए रूट प्लान भी जारी किया है। रैली में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इससे पहले, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को कहा था कि राज्य सरकार लोगों को घर बैठे नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए 10 दिसंबर को ‘भगवंत मान सरकार, आवाहे दुआर’ योजना शुरू करेगी। श्री फतेहगढ़ साहिब और बस्सी पठाणों के संयुक्त केंद्रों के औचक दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सुचारु और आसान तरीके से ये सेवाएं मुहैया कराने के मकसद से यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि घर-घर सेवाएं उपलब्ध कराने की इस पहल से लोगों को सरकारी सेवाओं तक सीधी और आसान पहुंच मिलेगी।

कोहरे की चादर में लिपटा हरियाणा, कल से ठंड दिखाएगी तेवर, जानिए कैसा रहेगा आगे का मौसम

रैली के दौरान आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक रूट प्लान बनाया है। रैली के कारण समराला चौक से कोहारा रोड, साहनेवाल से कोहारा रोड, निलोन से कोहारा रोड/धनांसू रोड और साउथ बाईपास रोड प्रभावित रहेंगे। इस रूट डायवर्ट प्लान को लुधियाना कमिश्नर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। यह सूचित किया जाता है कि प्रभावित मार्गों का उपयोग किए बिना अन्य कौन से मार्ग चुने जा सकते हैं।

नगर निगम और प्रशासन ने जिले में चल रहे विकास कार्यों पर एक रिपोर्ट तैयार की है। उम्मीद है कि आज सीएम मान शहर की बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन कर सकते हैं। सीएम मान के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों ने रैली स्थल का जायजा लिया। रैली में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 300 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular