Saturday, May 18, 2024
Homeज्योतिष700 सालों बाद इस दिवाली पर बन रहा है राजयोग

700 सालों बाद इस दिवाली पर बन रहा है राजयोग

- Advertisment -
- Advertisment -

इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जायेगी। इस दिन अमावस्या की शुरुआत दोपहर ढ़ाई बजे के बाद से होगी। ऐसे में दिवाली पर लक्ष्मी पूजन करते वक्त 5 शुभ राजयोग बन रहे हैं। इन 5 राजयोग के अतिरिक्त आयुष्मान, सौभाग्य और महालक्ष्मी योग भी बनेंगे। ऐसे में इस दिवाली पर आठ शुभ योग बनेंगे।

इस संबंध में ज्योतिषियों का कहना है कि 700 सालों के बाद ऐसे शुभ योग में दिवाली का पर्व मनाया जायेगा। एक साथ इतने शुभ योग बनने से ये लक्ष्मी पर्व सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा। दीपावली पर बन रही ग्रह स्थिति देश की तरक्की का शुभ संकेत दे रही है।

दिवाली पर बनने वाले 5 राजयोग 

गजकेसरी, हर्ष, उभयचरी, काहल और दुर्धरा नाम के पांच राजयोग बन रहे हैं। जो शुक्र, बुध, चंद्रमा और गुरु की स्थिति से बनेंगे। ज्योतिष में गजकेसरी योग को सम्मान और लाभ देने वाला माना जाता है। हर्ष योग धन लाभ, संपत्ति और प्रतिष्ठा बढ़ता है। काहल योग स्थिरता और सफलता देता है। वहीं, उभयचरी योग से आर्थिक संपन्नता बढ़ती है। दुर्धरा योग शांति और शुभता बढ़ाता है।

इन पांच राशियों को होगा फायदा 

मेष: मेष राशि के लोगों को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। कर्ज लेना चाह रहे हैं तो मिल जाएगा और समय पर चुकता भी होगा। एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स बनेंगे। बिजनेस में फायदा होगा।
मिथुन:  मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के मौके मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा रुका काम पूरा होगा। चल-अचल संपत्ति की खरीदारी होने के योग है।
कन्या:  कन्या राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस में फायदा बढ़ेगा। काम समय पर पूरे होंगे। पुराना निवेश फायदा देगा और रुका हुआ पैसा मिलने के योग बनेंगे।
वृश्चिक: धन मिलने की संभावना है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में फायदा देने वाली योजनाओं पर काम होगा और सफलता मिलेगी।
मकर: किस्मत का साथ मिलेगा। रोजमर्रा की इनकम बढ़ सकती है। नौकरी-पेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी और फायदा मिल सकता है। अचानक धनलाभ के योग भी बनेंगे।

ये भी पढ़ें- दुनिया के इस अनोखे होटल में करवट लेते ही पहुंच जाते हैं दूसरे देश

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular