Sunday, May 12, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में बारिश ने खोल दी प्रशासन की पोल, सड़कें बनी दरिया,...

रोहतक में बारिश ने खोल दी प्रशासन की पोल, सड़कें बनी दरिया, स्कूली बच्चे को लगा करंट, स्कूल बस में लगी आग

- Advertisment -

मानसून की पहली ही बारिश के बाद जब यह हाल है तो ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि नगर निगम शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की जोर-शोर से तैयारियां कर रहा है। मगर बुनियादी तौर पर स्थिति पहले जैसी ही है। कहीं कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक वालों की मुश्किल अबकी बार मानसून सीजन में भी आसान होती नहीं दिख रही है। अभी तक मुख्य बरसाती नालों की सफाई शुरू नहीं हो पाई है। ऊपर से मंगलवार दोपहर को आई मानसून की पहली बारिश ने अधिकारियों के दावों की पोल खोल दी है। भले ही गंदगी से भरे नालों की सफाई के जितने भी दावे किये गए हो लेकिन थोड़ी सी बारिश में ही पूरा शहर जलथल हो गया। सड़कें जैसे दरिया बन गई। छोटे से लेकर बड़े वाहन तक पानी में फंस कर रह गए। सभी में चौक चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई।

सेक्टर 14 में भरा पानी

बारिश के कारण बड़ा हादसा होते होते बच गया। पालिका बाजार में बारिश की वजह से खंबे में करंट फ़ैल गया और इसकी चपेट में एक मॉडल स्कूल का 12 वी कक्षा का छात्र आ गया। करंट लगते ही छात्र खम्बे से चिपक गया। इसके बाद वह पानी में ही बेहोश होकर गिर गया। राहगीरों और दुकानदारों ने छात्र को प्राथमिक उपचार देते हुए मदद की। लोगों ने छात्र को सिविल हस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ से उसे पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भेज दिया गया है। छात्र होश में आने के बाद भी सदमे की वजह से बोलने में असमर्थ था। मौके पर मॉडल स्कूल के छात्र और अभिभावक पहुंच गए थे। छात्र अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

वहीँ पालिका बाजार के पास जलभराव की वजह से एक और हादसा होते होते बच गया। पालिका बाजार से छोटू राम चौक की तरफ से बच्चों को स्कूल से घर ले जाती हुई स्कॉलर रोजरी स्कूल की बस में भी पानी भर गया और बस में शार्ट सर्किट हो गया जिसकी वजह से बस में आग लग गई। बस में आग लगते ही हड़कंप मच गया। राहगीर और दुकानदार मदद को सामने आये और आनन फानन में बच्चों को बस से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। बारिश की वजह से घर से बहुत जरूरी हो तो न निकले, ये खतरनाक हो सकता है।

बारिश ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था और शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है। जिसके कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली बाईपास पर लोगों को दो घंटे जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। छोटू राम चौक इलाके में तो जलभराव की स्थिति इतनी खराब थी कि जहां तक देखा जा सकता था वहां तक केवल पानी ही पानी नजर आ रहा था।

वहीँ किला रोड, गोहाना रोड, पुलिस लाइन के पास, सुभाष चौक, इंद्रा कलोनी, डी पार्क से लेकर दिल्ली बाईपास तक पानी भरा था। वहीं रोहतक के आस-पास के इलाकों में भी बारिश का सिलसिला जारी है। जिसकी वजह से दिल्ली बाईपास ही नहीं कई सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। रोहतक में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कुछ घंटों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मानसून की पहली ही बारिश के बाद जब यह हाल है तो ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि नगर निगम शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की जोर-शोर से तैयारियां कर रहा है। मगर बुनियादी तौर पर स्थिति पहले जैसी ही है। कहीं कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा। जिस तरह जलभराव से लोग पहले परेशान रहते थे आज भी वो लोग पहली बारिश से ही जलभराव से त्रस्त नजर आ रहे हैं। बारिश के बाद जलभराव की स्थिति से केवल इलाके के लोगों को ही नहीं बल्कि राहगीरों जिसमें बच्चे बूढ़े सभी शामिल होते हैं वह सभी परेशान हैं। साथ ही राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular