Tuesday, September 15, 2026
Homeदिल्लीनई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, अत्याधुनिक यात्री सुविधा...

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, अत्याधुनिक यात्री सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीएलएस) पर नवनिर्मित यात्री सुविधा केंद्र (स्थायी होल्डिंग एरिया) का निरीक्षण किया। यह केंद्र लगभग 7,000 यात्रियों की क्षमता के अनुरूप डिज़ाइन किया गया है।

रेल मंत्री ने ने कहा, नए विकसित अत्याधुनिक यात्री सुविधा केंद्र त्योहारों के मौसम में यात्रियों को सुविधा प्रदान करेंगे। क्योंकि इस समय यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है। इस प्रकार के यात्री सुविधा केंद्र देश के अन्य स्टेशनों पर भी बनाए जाएंगे।

सुविधा केंद्र को यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए रणनीतिक रूप से तीन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular