Sunday, May 19, 2024
HomeपंजाबRahul Gandhi in Amritsar, दूसरे दिन भी स्वर्ण मंदिर में छीली सब्जियां...

Rahul Gandhi in Amritsar, दूसरे दिन भी स्वर्ण मंदिर में छीली सब्जियां और धोए बर्तन

- Advertisment -
- Advertisment -

Rahul Gandhi in Amritsar, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लगातार दूसरे दिन भी स्वर्ण मंदिर में लंगर में सेवा की। लंगर कक्ष में पहुंचने के बाद राहुल ने सब्जियां छीली और फिर बर्तन धोएं ।

कांग्रेस नेता ने सिर पर नीले रंग का ‘पटका’ बांधा हुआ था और उन्होंने श्रद्धालुओं को लंगर (प्रसाद) भी परोसा। बाद में उन्होंने ज़मीन पर बैठकर लंगर छका।

उन्होंने अपना ज्यादातर वक्त लंगर (सामुदायिक रसोई) में ही बिताया। गांधी अमृतसर पहुंचने के बाद सोमवार को स्वर्ण मंदिर गए थे। उन्होंने श्रद्धालुओं को पानी देकर और बर्तन साफ कर सेवा की थी।

रोहतक सोनीपत रोड पर बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, 3 के पैर में लगी गोली, एक जख्मी

राहुल ने शबद कीर्तन भी सुना था। गांधी ने पारंपरिक अनुष्ठान पालकी सेवा में भी हिस्सा लिया था, जो समापन अनुष्ठान है, जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब को ‘सुखासन’ के लिए अकाल तख्त ले जाया जाता है।

पंजाब के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोमवार को कहा था कि गांधी स्वर्ण मंदिर की निजी यात्रा पर आए हुए हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular