Saturday, September 21, 2024
Homeपंजाबपासपोर्ट बनाने में पंजाबियों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हासिल किया देश में...

पासपोर्ट बनाने में पंजाबियों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हासिल किया देश में पहला स्थान

पंजाब पासपोर्ट धारकों की संख्या में अन्य राज्यों से आगे निकल गया है। साल 2024 का जुलाई महीना खत्म हो चुका है, पंजाब में अब तक 6 लाख 97 हजार 102 पासपोर्ट बन चुके हैं। साल 2014 से अब तक पंजाब के 88 लाख 17 हजार 286 लोगों ने पासपोर्ट बनवाए हैं। विदेश जाने को आप मजबूरी कहें या शौक, आज पंजाब में औसतन हर तीसरे व्यक्ति के पास पासपोर्ट है।

साल 2024 के पहले 7 महीनों में पंजाब में 6 लाख 97 हजार 102 पासपोर्ट बने हैं। अगर दैनिक आधार पर गणना की जाए तो इस साल के मुताबिक राज्य में हर दिन 3 हजार 273 पासपोर्ट बनते हैं और हर मिनट 2 पासपोर्ट बनते हैं। अगर इन पासपोर्ट को बनवाने में औसतन खर्च की बात करें तो पंजाबी लोग पासपोर्ट बनवाने में 49 लाख रुपये खर्च करते हैं।

पड़ोसी राज्य हरियाणा की बात करें तो साल 2024 में जुलाई महीने तक 3.39 लाख पासपोर्ट बने हैं, जो पंजाब से कम है। साल 2023 में देशभर से पहले नंबर पर महाराष्ट्र है जहां 15.10 लाख पासपोर्ट बने हैं और दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है जहां 13.68 लाख पासपोर्ट बने हैं। तीसरे नंबर पर पंजाब है जहां 11.94 लाख पासपोर्ट बने।

विधवा व तलाकशुदा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिल रहा 3 लाख रुपये तक का ऋण, जानें- प्रोसेस

हिमाचल प्रदेश में इस साल जुलाई 2024 तक अब तक 41,749 पासपोर्ट बनाए जा चुके हैं। साल 2014 से अब तक 5 लाख 32 हजार लोगों के पासपोर्ट बन चुके हैं। जनसंख्या के हिसाब से देखा जाए तो हिमाचल की संख्या 77 लाख 56 हजार है तो औसतन हर 14वें व्यक्ति के पास पासपोर्ट है।

इस साल जुलाई 2024 तक की बात करें तो राजस्थान में अब तक 2 लाख 28 हजार पासपोर्ट बन चुके हैं। साल 2014 से अब तक 34 लाख 76 हजार लोगों के पासपोर्ट बन चुके हैं। जनसंख्या के लिहाज से देखा जाए तो हिमाचल की संख्या 8 करोड़ 36 हजार है, यानी औसतन हर 24वें व्यक्ति के पास पासपोर्ट है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular