Friday, August 14, 2026
HomeपंजाबPunjab weather, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पंजाब और चंडीगढ़ में फिर बदलेगा मौसम

Punjab weather, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पंजाब और चंडीगढ़ में फिर बदलेगा मौसम

Punjab weather, पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को अगले छह दिनों तक घने कोहरे और शीतलहर से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

इसके चलते 31 जनवरी से 3 फरवरी तक पंजाब में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान की बात करें तो इसमें एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जो सामान्य तापमान से 3.9 डिग्री अधिक है। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Air Force Agniveer Recruitment : एयफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

फाजिल्का की सर्द रातें
पंजाब में न्यूनतम तापमान की बात करें तो फाजिल्का सबसे ठंडा है। यहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मोहाली में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद चंडीगढ़ में तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके और भी बढ़ने की उम्मीद है।

बढ़ता तापमान गेहूं की फसल के लिए हानिकारक
राज्य में तापमान बढ़ने लगा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार बढ़ता तापमान गेहूं की फसल के लिए अच्छा नहीं है। यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो फसल को नुकसान होगा, जिससे गेहूँ के दाने सिकुड़ सकते है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular