Tuesday, September 29, 2026
Homeदुनियाटोक्यो के सेंसो-जी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम...

टोक्यो के सेंसो-जी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, कहा- भगवान गौतम बुद्ध दोनों देशों के साथ हैं खड़ें

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) अपनी जापान यात्रा के दौरान सेंसो-जी मंदिर (senso ji temple) के दर्शन करने पहुंचे।

मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि, आज जापान दौरे के दूसरे दिन टोक्यो में सेंसोजी मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ व्यापारिक दृष्टि से दोनों देश एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहें, यही हम मंगल कामना करते हैं।

वहीं, यात्रा के दौरान निवेशकों के साथ हुई मीटिंग को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि, ”हमारी जेट्रो के साथ, यहां के विदेश मंत्री के साथ अलग-अलग प्रकार की सभी चर्चाओं में मध्य प्रदेश में व्यापार और निवेश बढ़े, युवाओं को कौशल विकास के बाद यहां काम मिले, यहां की कंपनियां मध्य प्रदेश में नई तकनीकों के आधार पर निवेश की बड़ी संभावनाओं पर काम करें, इन सभी मुद्दों पर चर्चा हुई।

सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का भी यही भाव है, इसी के लिए हम यहां आए हैं….यहां की संस्कृति को समझने के लिए भगवान बौद्ध के मंदिर भी आए हैं। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि महात्मा बुद्ध दोनों देशों को आशीर्वाद देंगे और हम आगे बढ़ेंगे।”

RELATED NEWS

Most Popular