Punjab Weather: पंजाब में आज (19 मार्च) से एक बार फिर मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल (20 मार्च) कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है, जो दक्षिण-पूर्वी ईरान के आसपास चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।
हालांकि, पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे यह सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालाँकि, चंडीगढ़ के लिए आज कोई अलर्ट नहीं है।
मार्च माह में 51% कम वर्षा हुई।
मौसम विभाग के अनुसार तापमान में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है तथा तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट और पठानकोट जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। हालाँकि, इस महीने अब तक औसत से 51% कम बारिश हुई है। सामान्यतः मार्च में इस समय तक 15.4 मिमी बारिश हो जाती है, जबकि इस बार केवल 7.6 मिमी बारिश ही दर्ज की गई है।
Punjab News: पंजाब पुलिस ने 95 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया, 7.5 किलो अफीम बरामद
पंजाब के शहरों का मौसम
अमृतसर में आज आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। तापमान 12 से 26 डिग्री तक हो सकता है। जालंधर में आज आसमान साफ रहेगा, धूप निकलेगी। तापमान 13 से 28 डिग्री तक हो सकता है। लुधियाना में आज आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। तापमान 12 से 29 डिग्री तक हो सकता है। पटियाला में आज आसमान साफ रहेगा, धूप निकलेगी। तापमान 14 से 29 डिग्री तक हो सकता है। मोहाली में आज आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। तापमान 16 से 29 डिग्री तक हो सकता है।