Tuesday, August 25, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहद टोल प्लाजा पर हादसा : रोडवेज बस की टक्कर से कर्मी...

रोहद टोल प्लाजा पर हादसा : रोडवेज बस की टक्कर से कर्मी की मौत

Rohtak News : रोहद टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रोडवेज बस की टक्कर से टोल कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान सांपला निवासी 22 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह हांसी डिपो की रोडवेज बस बिना टोल दिए निकल रही थी। इसी दौरान टोल कर्मी कपिल ने बस को रोकने का प्रयास किया तो वह उसकी चपेट में आ गया।

ये खबर भी पढ़ें- अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की सरकार ने जारी की अधिसूचना

घटना के बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई। घायल कपिल को रोहतक पीजीआई लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- Haryana News : मुख्य सचिव ने लंबित फाइलों की समीक्षा कर 15 दिनों के भीतर निपटाने के निर्देश दिए 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular