Punjab Weather: पंजाब में बुधवार को मौसम सामान्य से अधिक ठंडा रहा और फिलहाल बारिश या तेज हवाओं के संबंध में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य भर में अधिकतम तापमान में औसतन 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान सामान्य से करीब 3.7 डिग्री कम रहा, जिससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ।
राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम था। राज्य के अन्य प्रमुख शहरों जैसे लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, फिरोजपुर, पठानकोट, फरीदकोट और जालंधर में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया।
10-11 मई को फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
हालांकि आज और शुक्रवार को मौसम शांत रहने की उम्मीद है, लेकिन मौसम विभाग ने 10 और 11 मई को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की चेतावनी दी है। इसके चलते होशियारपुर, नवांशहर, मोहाली, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, बरनाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और गुरदासपुर समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Punjab News: ऑपरेशन संधूर की खबर के बाद अमृतसर में यात्रियों की भारी कमी
प्रमुख शहरों के लिए मौसम पूर्वानुमान
अमृतसर: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना; तापमान 22-34°C
जालंधर: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना; तापमान 23-34°C
लुधियाना: बादल छाए रहेंगे; तापमान 21.5-35°C
पटियाला: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना; तापमान 22-35°C
मोहाली: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना; तापमान 24-34°C